प्रयागराज: करंट लगने से ग्राम पंचायत अधिकारी की मौत, कपड़ा प्रेस करने के दौरान हुई घटना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। फूलपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज बाजार में रविवार को ग्राम पंचायत अधिकारी  करंट की चपेट में आ गये। आनन फानन में उन्हें सीएचसी फूलपुर लेकर भागे । जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सचिव की मौत की खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मिली जानकारी के मुताबिक  दीवानगंज निवासी दलित मुन्नीलाल फूलपुर पोस्ट ऑफिस में तैनात है। इनका बेटा राकेश कुमार (32) वर्ष सुल्तानपुर जनपद के ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात है। रविवार सुबह राकेश कुमार कपड़ा प्रेस कर रहे थे, तभी अचानक प्रेस में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गये। लोग उन्ह्र सीएससी फूलपुर लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उनके घोषित कर दिया। मृतक राकेश की शादी 2 साल पहले हुई थी। पत्नी गर्भवती है घटना की जानकारी होने पर घर में परिवार में कोहराम मच गया।  मौत की खबर अस्पताल में ग्रामीणों के अलावा रिश्तेदारों को मिली तो मौके पर भीड़ जुड़ गई पत्नी भी दहाड़े मार कर रोने लगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें -दक्षिण ब्राजील में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 136 हुई, 125 लोग अभी भी लापता

संबंधित समाचार