अयोध्या: नवरात्र के पहले दिन मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। नवरात्र के पहले दिन महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत कोतवाली नगर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें शहर की सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। यह अभियान 6 महीने चलाया जाएगा। शारदीय नवरात्र से लेकर बासंतीक नवरात्र तक यह अभियान चलता रहेगा। …

अयोध्या, अमृत विचार। नवरात्र के पहले दिन महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत कोतवाली नगर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें शहर की सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। यह अभियान 6 महीने चलाया जाएगा। शारदीय नवरात्र से लेकर बासंतीक नवरात्र तक यह अभियान चलता रहेगा।

गोष्ठी में अयोध्या जनपद की नोडल अधिकारी व आईजी भर्ती बोर्ड पद्मजा चौहान ने महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित टिप्स दिए। साथ ही सुरक्षा से संबंधित वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 और एंबुलेंस सेवा 108 की उपयोगिता के बारे में बताया गया।

नोडल अधिकारी पद्मजा चौहान ने बताया कि महिलाओं को घरेलू हिंसा या कोई अन्य समस्याओं को लेकर कोई दिक्कत आती है तो वे किन-किन नंबर को डायल कर सकती हैं। गोष्ठी में स्थानीय महिलाओं के साथ-साथ स्वयंसेवी संगठन से जुड़ीं महिलाएं भी मौजूद रहीं। इसके अलावा जनपद के डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार जिला अधिकारी अनुज झा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

संबंधित समाचार