अयोध्या: जमीन पर कब्जे के विवाद में महिला की जीभ काटी
अयोध्या,अमृत विचार। आबादी की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की एक महिला की जीभ काट दी। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला के पति ने बताया कि आबादी की जमीन को लेकर पहले तो दबंगों ने उसे और उसके …
अयोध्या,अमृत विचार। आबादी की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की एक महिला की जीभ काट दी। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला के पति ने बताया कि आबादी की जमीन को लेकर पहले तो दबंगों ने उसे और उसके परिवार को धमकाया, फिर अगले दिन उनके घर पर हमला बोल दिया। कुंडी खटखटाने पर जैसे ही उसकी पत्नी ने दरवाजा खोला उसे मारने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति ने उसकी गर्दन पर पैर रखकर धारदार हथियार से उसकी जीभ काट दी।
वहीं मामले पर सीओ सदर आर. के. चतुर्वेदी ने बताया कि गोसाईगंज थाने के अनापुर सरैंया का यह प्रकरण है। जहां साफ सफाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक महिला की जुबान कट गई है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
