अयोध्या : देश के भविष्य की अस्मिता का है यह चुनाव : खब्बू तिवारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या अमृत विचार : लोकसभा अम्बेडकरनगर की गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड तारुन के ककोली, बालापुर, दौदहा, बरेहटा और ओंदी रतिनाथपुर में पूर्व विधायक गोसाईगंज इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय के समर्थन चौपाल में शिरकत की। 

ओदीरतिनाथपुर में मणीन्द्र  शुक्ला के संयोजन में कार्यकर्त्ता सम्मेलन में भीड़ से गदगद दिखे पूर्व विधायक ने कहा कि देश  के भविष्य की अस्मिता का चुनाव है। उन्होंने कहा अयोध्या में होने का गर्व अयोध्या के बाहर महसूस होता है। जब जिले की बात करते  हैं और सामने वाला व्यक्ति हमारा सम्म्मान करता है। कहा विपक्षी नेता बरसाती मेढक की तरह चुनाव में ही दिखते है। लोगों को गुमराह करते है। चुनाव बाद उनका कोई पता नही चलता है।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच बताया। वरिष्ठ भाजपा नेता उदय राज तिवारी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, ब्लाक प्रमुख फयाराम वर्मा, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष आशाराम निषाद ने भी सम्बोधित किया। सियाराम वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, प्रवेश मिश्रा, प्रेम वर्मा, प्रधान राकेश पाठक, राजकुमार पाण्डेय दड्डू, पति राज वर्मा, मो मोबीन आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

संबंधित समाचार