बहराइच : सीमा पर दिखा बंदी का असर, चारों तरफ पसार रहा सन्नाटा
रेलवे स्टेशन से लेकर रोडवेज बस अड्डे में नहीं दिखे यात्री
72 घंटे की बंदी के चलते भारत नेपाल सीमा पर लगी वाहनों की कतार
रूपईडीहा, बहराइच, अमृत विचार। जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर 72 घंटे के लिए भारत नेपाल सीमा आवागमन के लिए बंद कर दी गई है। इसका असर सीमावर्ती नगर पंचायत रुपईडीहा में देखने को मिल रहा है। रोडवेज बस अड्डे से लेकर रेलवे स्टेशन और बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा छाया हुआ है।
नेपाल सीमा से सटे बहराइच जिले में सोमवार को बहराइच सुरक्षित सीट के लिए मतदान होगा चुनाव से पूर्व शनिवार शाम पांच बजे से भारत नेपाल सीमा यात्रियों के आवागमन के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इस समय दोनों देश में सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं का आवागमन हो रहा है। आवागमन बंद होने से रुपईडीहा में स्थित रोडवेज बस अड्डे पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। रेलवे स्टेशन भी यात्रियों से वीरान है।
भारत और नेपाल सीमा पर इस पर और रूस पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है, सभी सीमा खुलने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन सोमवार को शाम पांच बजे के बाद ही भारत नेपाल के बीच आवागमन खुलेगा। ऐसे में अभी और लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। भारत नेपाल के बीच आवाक्रमण बंद होने से रुपईडीहा बाजार भी मंदा हो गया है। बाजार की सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है। नेपाली नागरिकों का आवागमन न होने से लाखों के व्यापार का नुकसान भी हो रहा है। इस मामले में एसएसबी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि सोमवार को चुनाव के बाद आवागमन खोल दिया जायेगा।
