बदायूं: गांव में जलभराव, नाले के पानी में तैरने लगी मछलियां...वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अधिकारियों ने शिकायत करने के साथ ग्रामीणों ने वायरल किया मछलियां तैरने का वीडियो

विजय नगला, अमृत विचार : रविवार को विकास क्षेत्र जगत के गांव किसरुआ के ग्रामीणों ने अजीब वीडियो बनाकर वायरल किया। गांव में सफाइकर्मी के न आने की शिकायत की है। वीडियो में गांव की नाली में मछलियां तैरती दिखाई गई हैं। 

ग्रामीणों के अनुसार गांव में कई महीनों से सफाइकर्मी नहीं आ रहा है। जिसके चलते जगह-जगह जलभराव है और कीचड़ व्याप्त है। सड़कें तालाब बन गई हैं। जिसमें मछलियां तक तैरने लगी हैं। गांव में गंदगी फैली है। नालियां भी बजबजा रही हैं।

रविवार को ग्रामीणों ने तालाब में मछलियों के तैरने का वीडियो वायरल किया। गांव के राजवीर यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान से लेकर अधिकारियों से सफाइकर्मी के न आने की शिकायत कर चुके हैं। वह कभी नहीं आता।  गांव में राष्ट्रीय त्योहार पर भी सफाई नहीं होती।

आरोप है कि ब्लॉक के अधिकारियों से सांठगांठ मानदेय निकाल लेता है। ग्राम प्रधान संजू यादव ने बताया कि गांव में एक सफाइकर्मी की तैनाती है। वह लगभग दो महीने से गांव नहीं आ रहा है। उसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही तो क्या कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- बदायूं: पति से विवाद के बाद सास को पीटा, घर में की तोड़फोड़...कार्रवाई की मांग

संबंधित समाचार