लखीमपुर-खीरी: कंधरापुर और ईसानगर में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के गांव कंधरापुर में पुल और थाना ईसानगर के गांव मुड़िया में ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया। इससे अफसरों के हाथ पांव फूल गए। पुलिस के साथ कई अफसर गांवों में पहुंचे और मतदाताओं को मनाने की कोशिश कर रहे हैं।
कोतवाली मोहम्मदी के गांव कंधरापुर के ग्रामीण काफी समय से पुल की मांग कर रहे थे, लेकिन जनप्रतिनिधियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। पुल न होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मतदान न करने का निर्णय लिया। पुल नही तो पोल नहीं का नारा लगाते हुए मतदान का बहिष्कार कर दिया। इससे प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।
एसडीएम समेत कई पुलिस अफसर गांव पहुंचे और उनकी मतदाताओं को मनाने की कोशिश जारी है, लेकिन मतदाता अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। उधर थाना ईसानगर के गांव मुड़िया के मतदाताओं के विभिन्न समस्याओं को लेकर मतदान न करने का ऐलान किया है, जिसका मतदाताओं ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल किया है।
ये भी पढे़ं- Lok Sabha Elections Voting Live: शाहजहांपुर, खीरी और धौरहरा में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, यहां देखें पल-पल की अपडेट
