सीतापुर: धौरहरा के बूथ संख्या 302 पर मतदाताओं ने किया मतदान का बहिष्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 संसदीय सीटों पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखने को मिल रहीं हैं। वहीं सीतापुर के धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 302 पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया है। गांव में बिजली न आने को लेकर मतदाताओं ने किया मतदान का बहिष्कार। थाना पिसावा बूथ संख्या 302 का मामला

वहीं चुनाव के मुताबिक सुबह 9 बजे शाहजहांपुर में 5.94 प्रतिशत, खीरी में 12.21 प्रतिशत, धौरहरा में 13.96 प्रतिशत, सीतापुर में 14.06 प्रतिशत, हरदोई में 13.17 प्रतिशत, मिश्रिख में 12.92 प्रतिशत, उन्नाव में 11.85 प्रतिशत, फर्रूखाबाद में 13.15 प्रतिशत, इटावा में 7.06 प्रतिशत, कन्नौज में 14.23 प्रतिशत, कानपुर में 7.84 प्रतिशत, अकबरपुर में 12.16 प्रतिशत और बहराइच में 14.01 प्रतिशत मतदान हुआ है।

यह भी पढ़ें:-UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: यूपी में सुबह 9 बजे तक 11.67 प्रतिशत हुआ मतदान, हरदोई में पड़े 13.17 वोट

 

संबंधित समाचार