अमेठी: भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर संग्रामपुर पुलिस नही दर्ज कर रही FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

-भाजपा नेत्री के पति का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

अमेठी, अमृत विचार। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी चौकी अंतर्गत बनवीरपुर में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें संग्रामपुर पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ मारपीट की घटना को लेकर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

वही दूसरे पक्ष का एफआईआर नही दर्ज किया है जबकि दूसरे पक्ष से घायल भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के पति का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ने संग्रामपुर पुलिस पर तहरीर बदलने के दबाव के साथ एफआईआर न दर्ज करने के गंभीर आरोप लगाए है ।

भाजपा महिला मोर्चा संग्रामपुर की मंडल अध्यक्ष पूर्णिमा तिवारी ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम 7 बजे उनके पति सुनील तिवारी सुत बाबूलाल बाजार से घर वापस आ रहे थे। घर के बगल के पड़ोसी अर्जुन पाठक सुत राज नारायण पाठक, देवकली पत्नी राज नारायण पाठक व 3 अज्ञात लोगों ने उनके पति की पकड़कर लाठी डंडे से मारने लगे । शोर सुनकर प्रार्थिनी और उसका बेटा प्रियांश घर के बाहर आकर बीच बचाव करने लगा । जिस पर उक्त लोगों ने उनकी भी पिटाई की और जान से मारने की नीयत से उनके पति सुनील तिवारी पर कुल्हाड़ी से वार किया जिससे उनके पति का सर फट गया और मौके पर बेहोश हो गए।

उनके पुत्र प्रियांश को भी चोटें आई। संग्रामपुर सीएचसी से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उनके पति के सिर पर 14 टाँके लगे हैं और उनका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। वही भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष का आरोप है संग्रामपुर पुलिस ने उनके विपक्षी का एफआईआर दर्ज कर लिया। और उन पर तहरीर बदलने का दबाव बनाते हुये पुलिस एफआईआर नही दर्ज कर रही हैं। भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय दिलाने की मांग की है ।

वही संग्रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीराम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही हैं महिला के आरोप निराधार है ।

यह भी पढ़ें:-Loksabha Election 2024: लोकसभा की 96 और विधानसभा की 203 सीटों पर मतदान आज, तैयारियां पूरी

संबंधित समाचार