Lok Sabha Election 2024: कानपुर नगर और अकबरपुर में दो दर्जन से ज्यादा EVM मशीनें खराब; देरी से शुरू हो सकी वोटिंग
कानपुर, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव- 2024 के चौथे चरण का मतदान जारी है। प्रशासन की ओर से मतदान को लेकर तैयारियां पूरी होने का दावा किया जा रहा था। लेकिन कानपुर में ईवीएम मशीनों में खराबी आ गई, जिसकी वजह से मतदान काफी देर तक टला रहा। मतदान के लिए पहुंचे लोग काफी देर तक बूथों में इंतजार करते रहे। उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। सपा लोकसभा प्रत्याशी ने ईवीएम की जानकारी ट्वीट करके चुनाव आयोग को दी।
9 बजे तक दगा दे गई 40 ईवीएम और 37 वीवीपैट
मतदान शुरू होने से पहले मतदान केंद्रों पर 29 ईवीएम खराब हो गई थी। इसके बाद करीब 9 बजे तक 11 और ईवीएम खराब हो गईं, जिससे मतदान बाधित रहा। पनकी गंगागंज, बिठूर, कल्याणपुर में सबसे ज्यादा ईवीएम खराब हो गईं।
गोविंदनगर- 2, आर्यनगर 2, किदवईनगर 5, कैंट 2, बिठूर 4, कल्याणपुर 4, महाराजपुर 11, घाटमपुर 5, बिल्हौर में 5 ईवीएम खराब हो गईं। वहीं 37 वीवीपैट भी खराब हो गईं।
लोकसभा चुनाव में कानपुर नगर व अकबरपुर सीट में 2 दर्जन से ज्यादा ईवीएम दगा दे गयीं। कल्याणपुर, बिठूर व पनकी गंगागंज में ईवीएम खराब होने की जानकारी हैं। कल्याणपुर आरबीआरडी में आधा घंटा ईवीएम में खराबी रही। जिस कारण से वोटिंग देरी से शुरू हुई। अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी राजाराम पाल ने ईवीएम की जानकारी ट्वीट करके चुनाव आयोग को दी।
