सुलतानपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
कादीपुर/सुलतानपुर, अमृत विचार। अज्ञात वाहन के टक्कर मार देने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार की रात कोतवाली के ककना गांव के सत्यम (21) पुत्र प्रहलाद विश्वकर्मा बाइक से पलिया गोल पुर गांव से अपने घर आ रहे थे। पलिया गोलपुर की सड़क पर ही अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर लाया गया।
जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता प्रहलाद विश्वकर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:-UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: यूपी में सुबह 11 बजे तक 27.12 प्रतिशत हुआ मतदान, जानें कहां पड़े कितने फीसदी वोट
