रायबरेली में राहुल गांधी ने किया ऐलान, बताया कब करेंगे शादी   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरचंदपुर/ रायबरेली, अमृत विचार। यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच जबरदस्त घमासान मचा है। सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी जिले में कई जगह जनसभा कर रहे हैं। हरचंदपुर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोलै। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से लोगों पर अग्निवीर योजना थोपी गई है। जबकि इसका असल मकसद अडानी जैसे उद्योगपति को फायदा पहुँचाना है। 

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी ने जनसभा में कहा कि जब मैं अमेठी और रायबरेली आता था तो सड़कों पर ये लड़के सुबह 5 बजे दौड़ लगाते थे, क्योंकि इनमें देशभक्ति की भावना थी। उन्होंने कहा कि अब पीएम मोदी ने दो तरह के जवान बना दिए हैं।  जो गरीब घर का बेटा है उसे उन्होंने नया नाम दिया है, 'अग्निवीर', और वे उससे कह रहे हैं कि अगर तुम शहीद होते होगे तो तुम्हें शहीद का दर्जा नहीं मिलने वाला है, पेंशन भी नहीं मिलेगी, कैंटीन की सुविधा भी नहीं मिलेगी। 

राहुल गांधी ने कहा कि अगर आप अग्निवीर नहीं हो, अगर आप 4 में से 1 हो तो आपको पेंशन मिलेगी, शहीद का दर्जा मिलेगा। सरकार अंतिम क्षण तक आपकी और आपके परिवार की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की सेना अग्निवीर के खिलाफ है, पीएम नरेंद्र मोदी और उनके कार्यालय ने देश पर अग्निवीर योजना थोपी है क्योंकि वे चाहते हैं कि जो पैसा जवानों की पेंशन में जाता है, वो पैसा अडानी को डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से मिल जाए। राहुल गांधी ने क्षेत्र की जनता से अपने परिवार के रिश्तों को लेकर भी बात की। 

रायबरेली में राहुल गांधी ने किया ऐलान, बताया कब करेंगे शादी   

रायबरेली। कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी ने रायबरेली में अपनी शादी का किया ऐलान। बोले जल्द ही अब शादी करनी पड़ेगी। पब्लिक द्वारा सवाल पूछने पर मंच से राहुल गांधी ने दिया जवाब।

https://twitter.com/AmritVichar/status/1789966299306590547

ये भी पढ़ें -'कांग्रेस-राजद की प्राथमिकता 'तुष्टिकरण' और 'बेटों को सेट' करना है', PM मोदी ने हाजीपुर रैली में बोला तीखा हमला

संबंधित समाचार