बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहगंज/जौनपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के खुटहन रोड स्थित पटखौली आजम समीप बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्रा की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के अख्खीपुर गांव निवासी प्रियंका यादव उर्फ रानी (17)पुत्री धर्मेन्द्र यादव खुटहन रोड स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में 12 वीं की छात्रा है। सोमवार की सुबह वह घर से स्कूटी से पढने सरस्वती शिक्षा मंदिर पहुंची पढाई खत्म होने के बाद दोपहर अपने घर स्कूटी से जा रही थी जैसे ही खुटहन रोड स्थित पटखौली पूरे आजम समीप पहुंची सामने से आ रही तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। 

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।चिकित्सकों ने इलाज के दौरान छात्रा को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी कोतवाली तारकेश्वर राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गये युवक का नहर टेल के पास मिला शव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा