सुलतानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन गम्भीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धनपतगंज/सुलतानपुर, अमृत विचार। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आजमगढ़ से लखनऊ की तरफ जा रही मारुती कार अज्ञात वाहन  के टक्कर से पल्टी खा गयी। जिसमें कार सवार चार लोग चोटिल हुये। चोटिलों को इलाज के लिये सीएचसी कूरेभार भर्ती कराया गया।

2

घटना के अनुसार रात 3 बजे लखनऊ जा रही मारुती कार up 50 ac 2539  माइल स्टोन 110पर पंहुची ही थी कि तेज रफ्तार पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। कार का संतुलन बिगडा और वह खड्ड मे जाकर पल्टी खा गयी। 

जिसमे बैठी बिंदू(40), शीला (42),भारती(41) तथा बद्री (40)  निवासी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ गम्भीर रुप से चोटिल हुये। मौके पर पंहुचे यूपीडा सुरक्षा कर्मियों ने चोटिलों को कार से बाहर.निकाल  सीएचसी कूरेभार भेज दिया है। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी परमात्मा  ने बताया कि  दुर्घटना ग्रस्त वाहन को खड्ड से बाहर निकाल लिया गया है। चोटिलों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें:-Narendra Modi nomination Live: मोदी के नामांकन से पहले डीएम ऑफिस पहुंचे अमित शाह, नड्डा, हरदीप सिंह पुरी समेत NDA के कई नेता

 

संबंधित समाचार