केंद्रीय मंत्री के साथ राजा भैया से मिलने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर, बदलते दिख रहे समीकरण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। कौशाम्बी लोकसभा सीट पर चुनावी बयार मंगलवार को अचानक बदल गई। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के साथ कौशाम्बी से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया से मिलने के लिए बेंती कोठी पहुंच गए। मुलाकात में कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ने केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया। लगभग आधे घंटे तक बातचीत के बाद भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर व केंद्रीय मंत्री क्षेत्र में जनसम्पर्क के लिए निकल गए।

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक राजपूत वोट बैंक पर राजा भैया की मजबूत पकड़
यूपी राजनीति में या यूं कहें कि पूर्वांचल की राजनीति में राजा भैया दो विधायकों व एक एमएलसी के साथ जनसत्ता दल के अध्यक्ष हैं। पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी तक राजपूत वोट बैंक पर राजा भैया की मजबूत पकड़ है। इस बार लोकसभा चुनाव में राजा भैया की पार्टी ने प्रतापगढ़ और कौशाम्बी दोनों सीट से प्रत्याशी नहीं उतारा है।

15 - 2024-05-14T171207.389

अमित शाह ने BJP प्रत्याशी के लिए की थी जनसभा 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीते दिनों बेंगलुरु  में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया से मुलाकात कर सियासी पारा और बढ़ा दिया था। इससे राजनीतिक पंडित आगे की गुणा गणित करने लगे थे। माना जा रहा था कि गृहमंत्री के कार्यक्रम में राजा भैया कुछ सन्देश अपने कार्यकर्ताओं को दे सकते हैं। लेकिन कौशाम्बी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में रविवार को गृहमंत्री ने जनसभा में राजा भैया का नाम भी नहीं लिया। जनसभा के बाद लोग राजा भैया के रुख को लेकर तरह-तरह की चर्चा करते नजर आए।

देश की संसद दिल्ली जाने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। यही वजह है कि भाजपा इस बार चुनाव प्रचार में 400 पार का नारा लगाते हुए मिशन 80 में जुटी हुई है। इसके लिए भाजपा राजनीति के बड़े चेहरों को अपने पाले में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। वहीँ बीजेपी प्रत्याशी विनोद सोनकर की राजा भैया से मुलाकात के बाद अब अलग ही कयास लगाए जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें -आपके पास दो भैंस है, कांग्रेस सरकार आएगी तो उसमें से एक बेंच लेगी! प्रियंका ने मोदी पर कसा तंज

संबंधित समाचार