गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मन्दिर में की कलश की स्थापना
गोरखपुर, अमृत विचार। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन गोरखनाथ मन्दिर में परम्परागत रूप से मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर महन्त योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मन्त्रों के बीच कलश स्थापना की। इसके पूर्व एक शोभा यात्रा मठ के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ के नेतृत्व में शंख, घंट-घड़ियाल एवं नागफनी (वाद्य-यंत्र) के साथ भीम सरोवर की परिक्रमा की तथा …
गोरखपुर, अमृत विचार। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन गोरखनाथ मन्दिर में परम्परागत रूप से मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर महन्त योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मन्त्रों के बीच कलश स्थापना की। इसके पूर्व एक शोभा यात्रा मठ के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ के नेतृत्व में शंख, घंट-घड़ियाल एवं नागफनी (वाद्य-यंत्र) के साथ भीम सरोवर की परिक्रमा की तथा सरोवर से कलश में जल भरा।

आज प्रतिपदा के दिन मां शैलपुत्री की पूजा हुई। पूजा में गोरक्षपीठाधीश्वर ने सभी देव विग्रहों का षोडशोपचार पूजन के साथ श्रीदुर्गा सप्तशती एवं देवी पुराण का पाठ मठ पुरोहित पंडित रामानुज त्रिपाठी के नेतृत्व 11 पंडितों द्वारा सम्पन्न हुआ। उसके बाद आरती सम्पन हुई। आरती के पश्चात प्रसाद वितरित हुआ। इस दौरान द्वारिका तिवारी, डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी, डॉ. रोहित मिश्र, पुरूषोत्तम चौबे, अरुणेश शाही, दुर्गेश बजाज, बृजेश मणि मिश्र, बाल वैज्ञानिक राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे। सभी कार्यक्रम कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए सम्पन्न कराए गए।

