प्रयागराज : चलती कार में फ़ार्मासिस्ट को आया हार्ट अटैक, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार:  हंडिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट की चलती कार में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। फार्मासिस्ट प्रमोद यादव (50) उपरदहां स्थित हंडिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थे। वह झूसी थाना क्षेत्र के मुंशी का पूरा गांव। में किराए के मकान में रहते थे।

वह अपनी कार से ही रोज अस्पताल जाते थे। बुधवार को भी वह घर से अस्पताल के लिए निकले थे। घर से कुछ दूर झूसी-सोनौटी मार्ग पर साढ़े नौ बजे पहुंचे थे कि उनको अटैक आ गया। घबराहट में उन्होंने कार को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। वह ड्राइविंग सीट पर लुढ़‌के थे और कार में अकेले ही थे।

काफी देर तक उनको ड्राइविंग सीट पर बेहाल देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। करीब 12 बजे पुलिस पहुंची तो उनकी मौत हो चुकी थी। जेब से मिले परिचय पत्र के आधार पर उनके फार्मासिस्ट होने की जानकारी हुई। घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को फोन पर दे दी।

संबंधित समाचार