हरदोई : गर्भवती से 7 साल का बेटा छीन उसे घर से भगाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पति की मौत के बाद देवर के साथ पड़ी थी भांवर, एसपी को बताया ससुराल वाले कैसा करते थे बर्ताव

अमृत विचार, हरदोई। पति की मौत के बाद देवर के साथ भांवर डाल कर वहां रह रही युवती के साथ उसके ससुराल वाले कैसा बर्ताव करते है,इस बारे में उसने एसपी को एक-एक बात बताई और कहा कि उसके गर्भवती होते हुए भी ससुराल वाले उसके ऊपर बराबर सितम करते रहे,इतना ही‌ नहीं उसके 7 साल के बेटे को छीन कर पहले तो उसकी पिटाई की और फिर उसी हालत में घर से भगा दिया।

बताया गया है कि हरियावां थानें के सबरदा पोस्ट उमरसेढ़ा की रीता पत्नी नंदराम बुधवार को अपनी शिकायत ले कर एसपी ऑफिस पहुंची,उसने बताया कि पहले उसकी शादी नंदराम के बड़े भाई राजीव के साथ हुई थी। उससे उसका एक 7 साल का बेटा सुखराज है। पति राजीव की मौत के बाद देवर नंदराम के साथ उसकी भांवर पड़ गई।

रीता का कहना है कि राजीव के बाद से ही पति बना नंदराम,ससुर गुरुबक्श,सास जमुना,ननद मंजू और देवर उसके साथ मारपीट करने लगे। गर्भवती होने के बाद भी उनका रवैया नहीं बदला। 10 मई को ससुराल वालों ने उससे उसके बेटे सुखराज को छीन लिया और उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। उसके बाद वह अपने मायके सेवा कोतवाली देहात में रह रही है। उसका आरोप है कि 14 मई को वह तहरीर ले कर हरियावां थाने पहुंची,वहां से भी उसे गाली-गलौज कर भगा दिया गया।

संबंधित समाचार