बरेली: सांप के काटने से बुजुर्ग महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक बुजुर्ग महिला को सफाई करने के दौरान सांप ने काट लिया। महिला समझी की उसे चूहे ने काट लिया है। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर दौड़े जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

थाना क्योलड़िया क्षेत्र के ठकिया बरकली साहब निवासी 68 वर्षीय लीलावती पत्नी स्वर्गीय बिहारीलाल ने बताया बुधवार को वह घर में साफ-सफाई कर रही थीं। साफ-सफाई करने के दौरान उन्हें सांप ने काट लिया लेकिन वह समझी कि उन्हें चूहे ने काट लिया। परिवार के लोगों ने उनको दर्द की दवा दे दी। 

इस दौरान कुछ देर बाद उनकी आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा तो परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले कर दौड़े। जहां डाक्टरों ने बताया कि उन्हें सांप ने काट लिया है। वहीं उपचार के कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

संबंधित समाचार