Bareilly News: ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

demo image

बरेली, अमृत विचार। रेलवे फाटक पार करते हुए एक मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जब इसका पता उसके परिवार को चला तो कोहराम मच गया।  

थाना भमोरा के गांव धनोरा के रहने वाले 40 वर्षीय राजेश के भाई नरेश ने बताया कि पिछले 10 सालों से सुभाष नगर में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता है। कल देर रात किसी काम से घर के लिए जा रहा था तभी करेली पुलिया के पास फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने उसकी जेब में रखे कागजात की मदद से शव की शिनाख्त कर इसकी जानकारी परिवार को दी। जब इसका पता परिजनों को चला तो कोहराम मच गया। 

ये भी पढे़ं- Bareilly News: 25 दुकानों के नाम परिवर्तन पॉलिसी में बदलाव का मामला पहुंचा कोर्ट, अब 22 मई को होगी सुनवाई

 

 

 

संबंधित समाचार