स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी पर जानिए AAP को लेकर क्या बोलीं प्रियंका गांधी...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। आम आदमी पार्टी की  (AAP) नेत्री और राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "इसमें दो बाते हैं। पहला, अगर महिलाओं के साथ कुछ गलत होता है तो हम उनके साथ खड़े हैं। मैं हमेशा महिलाओं के साथ ही खड़ी रहती हूं चाहें वे किसी भी पार्टी की हों। दूसरा AAP आपस में चर्चा करेगी... वो आपस में निर्णय लेंगे। ये उन पर है।"

बता AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के करीबी विभव कुमार पर सीएम आवास में उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं पार्टी के नेता संजय सिंह ने बाद में बताया था कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना को संज्ञान में लिया है और वो इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे। 

यह भी पढ़ें:-एक्शन में दिल्ली पुलिस, मालीवाल के साथ कथित ‘बदसलूकी’ मामले में जानकारी जुटाने उनके आवास पहुंची

दिल्ली पुलिस की एक टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ कथित बदसलूकी के मामले में बृहस्पतिवार को उनके घर पहुंची। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) दर्जे के एक अधिकारी के नेतृत्व में एक दल घटना की जानकारी लेने के लिए मालीवाल के घर गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मालीवाल सोमवार सुबह सिविल लाइन्स थाने पहुंची थीं और उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ बदसलूकी की थी।

संबंधित समाचार