‘वोट की राखी’ अभियान के माध्यम से बढ़ेगा मतदान प्रतिशत, नारी शक्ति ने उठाई जिम्मेदारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डीएम ने ग्राम गोंदीपुर में घर-घर जाकर बांटा मतदान करने का आमंत्रण पत्र

बलरामपुर, अमृत विचार। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें जाने को डीएम  अरविंद सिंह ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत भाई बहन के अटूट प्रेम एवं वचन तथा नारी शक्ति का प्रतीक राखी के त्यौहार के माध्यम से जनपद में शत प्रतिशत वोट के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी  द्वारा अभिनव पहल की गई है। ‘‘राखी वोट की’’ अभियान के तहत गुरूवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने विकासखण्ड बलरामपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत गोदीपुर तथा विकासखण्ड श्रीदत्तगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत बायभीट में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पहुंचकर अभियान का शुभारम्भ किया। 
 
अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय गोदीपुर एवं कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय श्रीदत्तगंज में माताओं-बहनों ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की कलाई में राखी बांधकर अपनी ग्राम पंचायत में शत-प्रतिशत मतदान कराये जाने की शपथ ली तथा वचन दिया कि वे स्वयं मतदान करने के साथ ही अपनी ग्राम पंचायत के हर पुरूष मतदाता को वोट डालने के लिए बहन के रूप में राखी बांधकर उनसे आने वाली 25 मई को वोट डालने का वचन लेंगी।

इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गोंदीपुर के सबसे बुजुर्ग पांच मतदाताओं श्याम लाल, संतराम, गया प्रसाद, अमिरका प्रसाद तथा अगमा प्रसाद को वोट का आमंत्रण पत्र देकर मतदान दिवस 25 मई को मतदान केन्द्र पर आने एवं अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आमंत्रित किया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ ग्राम में घर-घर भ्रमण कर मतदाताओं को आमंत्राण पत्र दिया तथा उन्हें मतदान दिवस पर मतदान केन्द्र पर जाकर अपने वोट जरूर डालने की अपील की। 

आमंत्रण कार्यक्रम के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान पर अपने हस्ताक्षर कर जनपद के मतदाताओं से हर हाल में वोट डालने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य विकस अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, बीडीओ बलरामपुर सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने हस्ताक्षर कर मतदान की अपील की।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: नरेंद्र मोदी ने झूठ बोलने का रिकार्ड बनाया है, बोले दिग्विजय सिंह- महौल बदल रहा है, बदलाव जरूरी है

संबंधित समाचार