कासगंज: चली गई होनहार की जान, सदमें से चाचा की भी मौत...मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

DEMO IMAGE

कासगंज, अमृत विचार: कैंसर की लंबित बीमारी से पीड़ित दृष्टहीन युवती ने लखनऊ के लक्ष्य अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। भतीजी की मौत की खबर मिलते ही, रिटायर्ड दरोगा को हार्ट अटैक पड़ गया। उनकी भी मृत्यु हो गई। एक साथ दो मौतें होने से गांव में गमगीन माहौल हो गया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जिले के थाना सहावर क्षेत्र के बधारी कलां गांव निवासी मुंशी लाल की पुत्री प्रेमलता, जोकि दृष्टहीन ही नहीं थी बल्कि वह कैंसर रोगी थी। पढ़ने लिखने में काफी तेज थी। उसका इलाज लक्ष्य कैंसर अस्पताल लखनऊ में चल रहा था। गुरुवार की सुबह चार बजे प्रेमलता हांस्पीटल में जिंदगी की जंग हार गई। मौत की खबर गांव में पहुंच गई। प्रेमलता के चाचा बहारी लाल रिटायर्ड दरोगा थे, वह अलीगढ में रह रहे थे। 

उन्हे भतीजी की मौत की खबर मिलते ही गहरा सदमा पहुंच गया। अचानक जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सको ने हार्ट अटैक पड़ने से मृत घोषित कर दिया। वहीं एक साथ गांव के दो लोगों की मौत होने से गांव में गम का माहौल रहा और लोगों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। प्रेमलता का अंतिम संस्कार बधारी कलां गांव में किया गया है।  बिहारी लाल का अंतिम संस्कार अलीगढ़ में ही किया जायेगा। दोनों की मृत्यु के बाद पूरा मामला क्षेत्र में अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- कासगंज: सौतेली मां के उत्पीड़न से क्षुब्ध छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

संबंधित समाचार