बाइकसवार दो युवकों को ट्रक ने कुचला, मौत-आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम किया मार्ग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पहाड़ी/चित्रकूट, अमृत विचार। काम के बाद शाम को घर लौटते समय दो लाइनमैनों की बाइक को बालू लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पहाड़ी-बिसंडा मार्ग पर जाम लगा दिया। अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर लोग माने। 

जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी थानांतर्गत कुचारम निवासी राजा कुशवाहा (20) पुत्र प्रधान और श्रवण आरख (20) पुत्र बेनी आरख प्राइवेट लाइनमैन के तौर पर काम करते थे। गुरुवार की शाम लगभग सवा सात बजे दोनों पहाड़ी से गांव वापस जा रहे थे। शिवकेश ट्रेडर्स के पास सिकरी मोड़ पर तेज रफ्तार से जा रहे बालू लदे ट्रक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। 

16 - 2024-05-16T212851.334

प्रभारी निरीक्षक श्याम प्रताप सिंह पटेल, निरीक्षक अपराध शिवआसरे, कस्बा प्रभारी विपिन कुमार आदि मौके पर पहुंचे और परिजनों और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। मृतकों में से एक राजा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। श्रवण की पिछले साल ही शादी हुई थी। दोनों की मौत से घरों में रोनापीटना मच गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और आवागमन सामान्य कराया।  ग्रामीणों का आरोप है कि नो इंट्री से बचने के लिए ओवरलोड ट्रक शिवरामपुर से रमयापुर होते हुए पहाड़ी से बेखौफ आतेजाते हैं।

ये भी पढ़ें -गर्भपात के लिए लखनऊ गई दुष्कर्म पीड़िता, हाईकोर्ट ने केजीएमयू प्रशासन को दिया था आदेश-जानिए क्या है पूरा मामला

संबंधित समाचार