गोंडा में तेज रफ्तार डम्पर ने किशोर को कुचला, हालत गंभीर-डॉक्टरों को काटना पड़ा हाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। वजीरगंज थाना क्षेत्र के बालेश्वरगंज-दुर्जनपुर मार्ग पर गेड़सर अहिरनपुरवा के पास एक तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक सवार चाचा भतीजे को ठोकर मार दी। ठोकर लगने से बाइक पर पीछे बैठा किशोर उछलकर सड़क पर जा गिरा। पीछे से डम्पर किशोर को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को हो अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए उसका एक हाथ काटना पड़ा। मामले में घायल किशोर के चाचा ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

वजीरगंज थाना क्षेत्र के मझारा अयोध्यापुरवा निवासी मानिक चंद ने बताया कि बुधवार की दोपहर बाद अपने भतीजे देवांश तिवारी (14) पुत्र वीरचंद तिवारी के संग बाइक से दुर्जुनपुर बाजार जा रहे थे। देवांश बाइक पर पीछे बैठा था, रास्ते में बालेश्वरगंज-दुर्जनपुर मार्ग पर गेड़सर अहिरनपुरवा के पास सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देवांश बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा। इसी बीच डंपर उसे कुचलता हुआ भाग निकला। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां किशोर की जान बचाने के लिए डाक्टरों को उसका एक हाथ काटना पड़ा। देवांश के चाचा ने थाने पर डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -बहराइच में सड़क पर खड़ी बस में लगी आग, अयोध्या के लिए होना था रवाना

संबंधित समाचार