रायबरेली: प्यार के आगे नतमस्तक हुआ परिवार, थाना बना शादी का मंडप, प्रेमी युगल ने रचाई शादी
ऊंचाहार/रायबरेली। एक प्रेमी युगल के प्रेम में रोड़ा बने परिवारजनों आखिरकार उनके प्यार के आगे झुकना पड़ा। अंततः दोनों ने मन्दिर में भगवान को साक्षी मानके शादी रचा लिया। दोनों प्रेमी ने बड़ों का आशीर्वाद लेकर दांपत्य जीवन शुरुवात की। मामला कोतवाली क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल का है। गांव निवासी रमेश का खंधारीपुर निवासिनी सजातीय युवती बिटाना से करीब एक वर्ष पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाकर सदा के लिए एक दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया। दोनों के परिजनों को इसकी भनक लगी तो विरोध करने लगे। जिसको लेकर दोनों पक्षों में गहमी गहमा हुई। दोनों प्रेमी युगल ने परिवार से बगावत कर ली और बस दोनों सात फेरे लेकर शादी बंधन में बंधने की जिद पर अड़ गए। गांव के सभ्रांत लोगों के समझाने के बाद परिवार जन राजी हो गए।
शुक्रवार की दोपहर कोतवाली स्थित मां काली माता के मन्दिर में दोनों प्रेमी युगल ने एक दूसरे को परिवारिजन के सामने वरमाला पहनाया। प्रेमी ने प्रेमिका की मांग सिन्दूर भर दिया। भगवान को साक्षी मानकर दोनों सात जन्मों तक साथ रहने के लिए वचनबध्य हो गए। परिवारिजनों भी एक दूसरे को मिठाई खिलाई और हंसी खुशी बिदा करके दुल्हन को घर ले गए।
ऊंचाहार, रायबरेली। एक प्रेमी युगल के प्रेम में रोड़ा बने परिवारजनो आखिरकार उनके प्यार के आगे झुकना पड़ा
— Amrit Vichar (@AmritVichar) May 17, 2024
अंततः दोनों ने मन्दिर में भगवान को साक्षी मानके शादी रचा लिया
दोनों प्रेमी ने बड़ों का आशीर्वाद लेकर दांपत्य जीवन शुरुवात की#raibareilly #UttarPradesh pic.twitter.com/Zzjah4xsHV
यह भी पढ़ें:-रायबरेली को जागीर समझने वालों को अमेठी ने नकार दिया, ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पर बोला हमला
