Lok Sabha Election 2024: हमीरपुर में PM मोदी विपक्ष पर गरजे, बोले- जिहाद करने वालों को सपा-कांग्रेस बांटती है सौगात...
हमीरपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा
हमीरपुर, राठ, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कस्बे में आयोजित भाजपा की जनसभा में कहा सपा और कांग्रेस से सावधान करने के लिए आया हूं। सपा और कांग्रेस आपका वोट तो ले लेते हैं परंतु सरकार में नहीं आते हैं। कहा कि सपा और कांग्रेस सौगात उनको बांटते हैं जो वोट जिहाद करते हैं।
सपा और कांग्रेस ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। कांग्रेस का कहना है कि सबकी संपत्ति की जांच करायेंगे। प्रधानमंत्री ने जनता से कहा कि क्या आप अपनी संपत्ति किसी भी सरकार को लूटने देंगे। कहा कि संपत्ति पर आपका अधिकार है।
यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कस्बे के ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के जनसमर्थन में कही। मोदी ने कहा कि डा.भीमराव अंबेडकर ने धर्म के आधार पर घोर विरोध किया। कहा कि देश में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। कहा कि सपा कांग्रेस ने दलितों और मुसलमानों को आरक्षण देना शुरू कर दिया है।

यह पार्टियां बाबा साहब के सपनों को चूर चूर कर रहीं हैं। एक उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक में मुसलमानों को ओबीसी बना दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को भारी बहुमत से जिताएं।
बता दें कि 40 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने इस क्षेत्र में विकास की बात न करते हुए सिर्फ सपा कांग्रेस पर निशाना साधते रहे। कहा कि सपा कांग्रेस एसटी, ओबीसी का आरक्षण बदलकर मुस्लिमों को देना चाह रहे हैं। कहा कि कांग्रेस आपका आरक्षण खत्म कर रही है और सपा उसका समर्थन दे रही है। कहा कि सपा तुष्टिकरण के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते हैं।
कल्याण सिंह ने पिछड़ों का सम्मान किया। कहा कि कल्याण सिंह ने राम मंदिर के लिए अपनी सरकार बलिदान कर दी थी। सपा कांग्रेस के शासन में बुंदेलखंड में बदहाली हुई। बुंदेलखंड पानी के लिए वीरान हो गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के लिए उमड़ी भीड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राठ आगमन पर लोगों की उनके भाषण सुनने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली कर रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के लिए लोग पैदल ही मंच स्थल की ओर चल पड़े।
प्रधानमंत्री का उड़न खटोला करीब 2:30 बजे बीएनबी डिग्री कॉलेज की मैदान में उतरेग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की समाधि पर जाकर पुष्प अर्पित करेंगे और इसके बात रैली स्थल पर पहुंचकर आमजन को भाषण देगे।
