कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का PM Modi पर करारा हमला, कहा- नरेंद्र मोदी झूठ बोलने में माहिर

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का PM Modi पर करारा हमला, कहा- नरेंद्र मोदी झूठ बोलने में माहिर

लखनऊ, अमृत विचार। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी नफरत की राजनीति कर रहे हैं और देश को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को लखनऊ स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस नेता ने भाजपा पर कई आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि पीएम झूठ बोलने में माहिर हैं, खुलेआम मंच से एक समुदाय विशेष के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव पहले के लोकसभा चुनाव से बिल्कुल अलग है, भारतीय संविधान को लेकर किसी को कोई शंका नहीं थी, आखिर संविधान परिवर्तन करने के लिए 400 पार आवश्यकता क्यों पड़ी रही है, ये भाजपा का गुप्त एजेंडा है और देश में नया कानून लाने का प्रयास है। 

4 - 2024-05-18T161607.545

दिग्विजय सिंह ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ काले कानून लेकर आई जिसके विरोध में किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारी विचारधारा गांधीवादी है। उन्होंने सवाल उठाया कि बीते दस साल में पीएम मोदी ने ऐसा कौन सा कदम उठाया है जिससे किसानों और मजदूरों को लाभ हुआ हो। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारा मैनिफेस्टो सर्व समाज को न्याय दिलाने का है और कांग्रेस शासित राज्यों में इसकी पहल हो भी चुकी है। 

ये भी पढ़ें -भारत का भविष्य नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में है उज्जवल :राजनाथ सिंह