कासगंज: 'शहर की सफाई व्यवस्था से नहीं होगा समझौता', निरीक्षण कर बोलीं पालिकाध्यक्ष 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कर्मचारियों को नियमित रूप से कूड़ा उठाने, नालियां साफ करने के दिए निर्देश 

कासगंज ,अमृत विचार। नगर पालिका द्वारा इन दिनों शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष स्वयं अभियान की मॉनिटरिंग कर रही हैं। शनिवार को दूसरे दिन सुबह से ही शहर की बस्तियों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से कूड़ा उठाने के निर्देश दिए। 

पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर बनी हुई है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि शहर की सफाई व्यवस्था कोई समझौता नहीं होगा। पालकिा नगर के लोगों के लिए जवाबदेही है। उन्होंने शहर की आवास विकास कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी एवं बिलराम गेट बाजार में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ चल रही सफाई कर्मचारियों की टीम से अभियान चलवाकर नालियों की सिल्ट निकलवाई। कूड़े के ढेर हटवाए, सफाई करवाई। साथ ही व्यापारियों एवं आमजन की समस्याओं को सुनकर हर संभव निराकरण का भरोसा दिया। 

पालिकाध्यक्ष ने कहा है कि पालिका का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। नालों की सफाई को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि नालों की सफाई बारिश से पहले करा ली जाएगी। सफाई नायक चंद्रप्रकाश, विजयपाल, रमेश, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- कासगंज: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत, चालक गंभीर 

 

संबंधित समाचार