बदायूं: बाट माप मरम्मत कर्ता का लाइसेंस विभाग ने किया निलंबित, रिपोर्ट दर्ज
बदायूं,अमृत विचार: लाइसेंस सस्पेंड होने के बाद भी मरम्मत कर्ता द्वारा बाजार में काम किया जा रहा है। व्यापारियों के कांटे की मरम्मत करने के बाद उसके द्वारा न रसीद दी जा रही और अन्य प्रमाण पत्र। साथ ही उनसे ली जाने वाली धनराशि को भी विभाग में जमा किया जा रहा है। जिसकी शिकायत व्यापारियों द्वारा वाट माप अधिकारियों से की है। अब विभागीय अधिकारी मरम्मत कर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।
बाट माप विभाग में 15 से 16 मरम्मत कर्ता पंजीकृत हैं। इनके द्वारा बाजार में जाकर व्यापारियों के कांटे वाट की मरम्मत की जाती है। उनसे ली जाने वाली फीस को विभाग में जमा करने के बाद उनके द्वारा व्यापारियों को रसीद और प्रमाण पत्र दिया जाता है। पंजीकृत मरम्मत कर्ता राकेश कुमार गुप्ता का विभाग ने अनियमितताएं बरते जाने पर लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। उसके लाइसेंस को अभी तक बहाल नहीं किया गया है।
ऐसी स्थिति होने के बाद भी मरम्मत कर्ता राकेश गुप्ता बाजार में काम कर रहा है। हाल के दिनों में मरम्मत कर्ता राकेश कुमार गुप्ता ने उसहैत के बाजार में पहुंचकर व्यापारियों के कांटे वाट की मरम्मत की थी। मरम्मत कर्ता द्वारा किसी व्यापारी से तीन सौ, किसी से छह रुपये फीस के रूप में वसूल किए थे। लेकिन उन्हें रसीद नहीं दी। दो दिन पूर्व विभाग के अधिकारी बाजार में पहुंचे। उनके द्वारा व्यापारियों के कांटे वाट को चेक किया।
इस दौरान उन्हें पता चला कि उनके कांटे वाट की मरम्मत हो चुकी है। जिसे राकेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया है। ऐसी स्थिति पर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उक्त मरम्मत कर्ता का लाइसेंस सस्पेंड है। तब व्यापारियों ने विभागीय अधिकारियों से लिखित में शिकायत दर्ज कराते हुए उक्त मरम्मत कर्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अब विभागीय अधिकारी व्यापारियों से अवैध वसूली करने वाले मरम्मत कर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।
बाट माप मरम्मत कर्ता राकेश गुप्ता का लाइसेंस आठ माह से सस्पेंड है। इसके बाद भी उसके द्वारा बाजार में काम किया जा रहा है। उसके खिलाफ व्यापारियों ने शिकायत की है। संबंधित मरम्मत कर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। व्यापारियों से अपील है कि ऐसे मरम्मत कर्ता से अपने कांटे वाट की मरम्मत न कराएं-संजय कुमार सरोज, बाट माप अधिकारी
ये भी पढ़ें- बदायूं: गर्मियों की छुट्टियां हुई घोषित, एक महीने बाद खुलेंगे स्कूल
