Kanpur: चोर ने अपार्टमेंट में खड़ी बुलेट गाड़ी की पार, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। रावतपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास के रिहायशी इलाके में स्थित अपार्टमेंट में खड़ी बुलेट गाड़ी चोर ने पार कर दी। चोरी की पूरी घटना फ्लैट में लगे कैमरे में कैद हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश करने में जुटी है।

रावतपुर थाना क्षेत्र में आवास विकास केशव पुरम स्थित बालाजी अपार्टमेंट निवासी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि घर के नीचे बुलेट गाड़ी खड़ी थी। आज सुबह जब बाहर निकले तो गाड़ी वहां नहीं मिली, जिससे वे घबरा गए। फ्लैट में लगे कैमरे चेक किए तो काली शर्ट पैंट और टोपी लगाए एक युवक फुटेज में दिखाई दिया, जो किसी चीज से गाड़ी का लॉक तोड़ देता है और लॉक तोड़ने के बाद चोर गाड़ी लेकर फरार हो गया।

रावतपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों की बाढ़ सी आ गई है। इससे पहले भी चोरी सहित लूट की तमाम घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें पुलिस के अभी भी हाथ खाली हैं। ताबड़तोड़ हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर अधिकारियों ने पुलिस टीमें तो लगा दी लेकिन अपराध को रोकने में सफलता नहीं मिल पा रही है। नई-नई घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं।

यह भी पढ़ें- Kanpur: शेर-बाघ पी रहे इलेक्ट्राल और गेंडा नींबू पानी; पशु-पक्षियों को लू से बचाने के लिए प्राणि उद्यान में लगाए कूलर

 

संबंधित समाचार