सपा और कांग्रेस लगाना चाहती है औरंगजेब का जजिया कर, प्रतापगढ़ में बोले सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

आपकी संपत्ति का सर्वे कराकर टैक्स लगाना चाहते है इंडी गठबंधन

प्रतापगढ़, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को रामपुर खास के नया का पुरवा पहुंचे। जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि यह लोग आपकी संपत्ति का सर्वे कराकर उस पर बड़ा टैक्स लगाना चाहते हैं।

कांग्रेस और सपा  (विरासत टैक्स) औरंगजेब का जजिया कर लगाना चाहती है। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। कोई मुसलमान भी अपने बच्चों का नाम औरंगजेब नहीं रखता है। क्योंकि उसने पिता और भाइयों को मार दिया था। कांग्रेस, सपा को जजिया कर लगाने नहीं देंगे। आगे उन्होंने कहा कि अब छठे चरण के मतदान के लिए केवल पाच दिन शेष रह गए हैं। 

6

इसलिए सपा और कांग्रेस को एक-एक वोट के लिए तरसा दो। जब-जब उनकी प्रदेश और केंद्र में सरकार रही है, तब तक हमारे धार्मिक स्थलों पर विस्फोट हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 10 साल में हुए विकास कार्यों को जनता के सामने एक - एक कर गिनवाया। भाजपा के प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता के लिए लोगों से समर्थन मांगते हुए विकास और सुरक्षा का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: तेज रफ्तार इनोवा कार ने वैन में मारी टक्कर, ड्राइवर सहित आधा दर्जन घायल

 

संबंधित समाचार