Video: मतदान कर बोले सुधांशु त्रिवेदी-अबकी बार अपने ही गढ़ में हारेंगे राहुल और अखिलेश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ,अमृत विचार। सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित शेरवुड एकडेमी में मतदान किया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए आचार्य चाणक्य की कही हुई बात को दोहराते हुए कहा कि राष्ट्र को उतनी क्षति दुर्जनों की दुर्जनता से नहीं हुई जितनी सज्जनों की निष्क्रियता की वजह से हुई है। ऐसे में समृद्ध भारत विकसित भारत और सशक्त भारत के लिए मतदान जरूर करें। 

मताधिकार आपका अधिकार भी है और कर्तव्य भी। इसलिए निष्क्रियता मत दिखाइए। इस बार चुनाव में उन्होंने रायबरेली सीट जीतने का भी दावा किया है। उन्होंने कहा है कि इस बार अखिलेश यादव और राहुल गांधी अपने ही गढ़ में हारेगें। उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद इंडी गठबंधन खटाखट होते हुए पटापट हो जाएगा।

ये भी पढ़ें -Live UP Lok Sabha Elections 2024: हेमा मालिनी ने डाला वोट, कैलाश खैर बोले-राष्ट्रहित में मतदान करते रहिए...

संबंधित समाचार