Farrukhabad News: झूला बना काल, बालिका के झूलते समय गले में फंसा फंदा...दम घुटने से हो गई मौत, परिजन बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में बालिका की मौत से परिजन बेहाल हो गए

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कम्पिल थानाक्षेत्र में एक बालिका को झूला झूलते समय फांसी लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। कम्पिल थानाक्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर निवासी शैलेस राजपुत की पुत्री शिवानी (12) अपने घर के बाहर शहतूत के पेड़ पर झूला डाल कर झूल रही थी। इसी दौरान झूले की रस्सी का फंदा उसके गले मे लग गया। जिससे दम घुटने के कारण बालिका अचेत होकर गिर गई। आनन-फानन में घरवाले अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवानी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

ये भी पढ़ें- LIVE UP Lok Sabha Phase 5 Election: बुंदेलखंड की इन सीटों पर वोटिंग जारी...Banda में पीठासीन अधिकारी की बिगड़ी तबियत, जानें- 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत

संबंधित समाचार