Bareilly News: अधिवक्ता के चैंबर में बड़े भाई ने लगाई आग, फाइलें जलीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो भाईयों में चल रहा है जमीनी विवाद, 11 पर रिपोर्ट

demo image

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में बड़े भाई ने परिजनों के साथ मिलकर छोटे भाई अधिवक्ता के चैंबर में आग लगा दी। जिससे चैंबर में रखी गई किताबें, फाइलें समेत फर्नीचर जल गया। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के आदेश पर पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मोहल्ला कोट निवासी अधिवक्ता आजाद का आरोप है कि उनके बड़े भाई साबू मियां और उनकी पत्नी सुनहरा, बेटे और बहु उनके घर में हिस्सा मांग रहे हैं, जबकि मकान पहले ही बंट चुका है। दोनों के बीच में दीवार भी लगाई जा चुकी है। वह 17 मई को घर पर नहीं थे। आरोप है कि इस दौरान सभी ने मिलकर अपनी दीवार तोड़ दी और उनके चैंबर में आग लगा दी। आरोप लगाया है कि चैंबर से चांदी के जेवरात और पांच हजार रुपये भी चोरी कर लिए गए।

ये भी पढे़ं- बरेली: किसान पंचायत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा, की ये मांग

 

 

 

संबंधित समाचार