बहाइच : गुमटियों में अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों का नुकसान
नानपारा, बहराइच, अमृत विचार। नानपारा सब्जी मंडी के निकट संचालित दुकानों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें चार लोगों की गुमटियां जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।
नानपरा कोतवाली क्षेत्र के मिहींपुरवा रोड सब्जी मंडी के सामने स्थित सरताज की पान की गुमटी, रईस की चाय की गुमटी, नजर मोहम्मद की तरबूज की, मेराज की फर्नीचर की गुमटी, चांद की गुमटी स्थित है। दुकानदारों ने बताया कि रविवार की रात वह लोग अपनी अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे।
तभी देर रात दुकानों में आग लगने की सूचना मिली। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक दुकानदारों का नगदी सहित लगभग तीन लाख का सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल बृज बहादुर जायसवाल ने आग से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रशासन को भेजने की बात कही। एसडीएम अश्विनी पांडेय ने बताया कि पीड़ितों के खाते में आर्थिक सहायता राशि भेजी जाएगी।
