प्रतापगढ़ : वोटर पर्ची समय से न बांटने पर शिक्षामित्र के विरूद्ध एफआईआर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़ अमृत विचार :  लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के तहत 50-कौशाम्बी (आंशिक) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र बाबागंज एवं कुण्डा में निर्वाचन प्रक्रिया शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गयी। 02 विधानसभाओं में कुल 49.49 प्रतिशत मतदान हुआ जिसमें सर्वाधिक मतदान का प्रतिशत कुण्डा विधानसभा क्षेत्र का रहा जहां मतदान 50.71 प्रतिशत एवं बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में 48.28 प्रतिशत मतदान हुआ।

 जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन, एसपी सतपाल अंतिल,सीडीओ नवनीत सेहारा,एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा,सीआरओ राकेश कुमार गुप्ता के अलावा सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट ने निरन्तर भ्रमणशील रहते हुये शान्तिपूर्ण मतदान का जायजा लिया।      

मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय कुण्डा के निरीक्षण में शिक्षामित्र प्रमोद कुमार,ग्रामसभा थिलौरी को मतदाता पर्ची वितरण की जिम्मेदारी सौपी गयी थी। जिसे गम्भीरता से न लेने व मतदाता पर्ची समय से न बांटने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुये तत्काल शिक्षामित्र प्रमोद कुमार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने एवं निलम्बन की कार्यवाही हेतु बीएसए को निर्देशित किये।शाम से पोलिंग पार्टियों के महुली मण्डी स्थल पर बने स्ट्रांग रूम में ई.वी.एम मशीन के व अन्य निर्वाचन सम्बन्धी कागजात के जमा कराने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

संबंधित समाचार