King Salman Lung Infection : सऊदी अरब के 88 वर्षीय शाह सलमान के फेफड़ों में संक्रमण, लेंगे एंटीबायोटिक 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

दुबई।  सऊदी अरब के 88 वर्षीय शाह सलमान के फेफड़ों में संक्रमण पाया गया है और एंटीबायोटिक दवाओं से उनका इलाज किया जाएगा। सरकारी मीडिया ने सोमवार को सुबह यह जानकारी दी। शाह सलमान को बुखार और जोड़ों में दर्द है।

सरकार द्वारा संचालित सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि शाह सलमान का लाल सागर बंदरगाह शहर जेद्दा के अल सलाम पैलेस में रॉयल क्लीनिक में चिकित्सा परीक्षण हुआ था। सऊदी प्रेस एजेंसी की खबर में बताया गया, ''शाह सलमान के फेफड़ों में संक्रमण है और एंटीबायोटिक दवाओं के माध्यम से उनका इलाज किया जाएगा।''

खबर में विस्तार से और कुछ नहीं बताया गया। शाह सलमान को अप्रैल में भी एक अस्पताल में चिकित्सा जांच के लिए भर्ती कराया गया था, हालांकि बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। सऊदी अरब के 88 वर्षीय शाह सलमान ने 2015 में गद्दी संभाली थी। तब से उन्होंने अपने बेटे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को देश का भावी राजा बना दिया है। समझा जाता हे कि क्राउन प्रिंस देश में दैनिक मामले देखते हैं। 

ये भी पढ़ें : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने रूस समर्थित प्रस्ताव को खारिज किया, जानिए अमेरिका ने क्या कहा?

संबंधित समाचार