लखनऊ में लड़की का नदी में डूबते हुये वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। एक लड़की का नदी में डूबते हुये वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग नाव के जरिये उसके पास पहुंचते हुये दिखाई पड़ रहे हैं। इतना नहीं लड़की को पानी से निकाल कर नाव तक लाने में भी नाविक सफल रहे हैं। यह वायरल वीडियो राजधानी का बताया जा रहा है, लेकिन अमृत विचार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो गोमती नदी स्थित रिवर फ्रंट का बताया जा रहा है। जहां पर एक लड़की ने नदी में छलांग लगा दी। लड़की के नदी में छलांग लगाते ही वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे वहां मौजूद नाविकों ने लड़की को बचाने के लिए कोशिश शूरू कर दी। इसी बीच किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया।

गोमतीनगर थाना अंतर्गत समता मूलक ओवरब्रिज से मंगलवार दोपहर तकरीबन 1 बजे एक किशोरी (16) ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। किशोरी को नदी में कूदते देख स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहां, मौजदू मछुआरों ने किशोरी को डूबने से बचा लिया। फिर किशोरी को नाव में बैठ किनारे लगाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी से पूछताछ कर परिजनों को सूचना दी।

एसीपी आशु जैन के मुताबिक छोटी जुगौली गोमतीनगर निवासी किशोरी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। मंगलवार सुबह पढ़ाई को लेकर मां ने उसको जमकर लताड़ा था। पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि मां की फटकार के बाद वह घर से बाहर निकल आई। दोपहर में वह समतामूलक चौराहे के पास-आस घुमने लगी, तभी उसने ओवरब्रिज से गोमती नदी में छलांग लगा दी। प्रभारी निरीक्षक दीपक पाण्डेय ने बताया कि किशोरी को नदी में छलांग लगाता देख राहगीर शोर मचाने लगे। इसी बीच मौजूद मछुआरे रामशंकर निषाद और उसे साथी ने किशोरी को डूबने से बचा लिया। मुछआरों ने बताया कि मछलियां पकड़ने के लिए उन्होंने नदी में जाल बिछाया था। 

बुजुर्ग ने भी लगाई छलांग, मौत 
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे एक बुजुर्ग ने भी नदी में छलांग लगा दी थी। मछुआरों ने बताया कि जब तक वह बुजुर्ग को बचा पाते तब तक उसने दम तोड़ दिया था। मृत अवस्था में बुजुर्ग को नदी से बाहर निकाला था। घंटे भर के भीतर किशोरी ने नदी में छलांग लगा दी। जिसे हम लोगों ने बचा लिया। बातचीत के दौरान अमृत विचार संवाददाता से किशोरी को बचाने वाले रामशंकर निषाद ने बताया कि वह नदी में डूबते लोगों को बचाने का काम करते हैं। वह अपनी जान को जोखिम में डालकर आत्महत्या और हादसे का शिकार हुए लोगों की जिंदगी बचाते आए हैं। बीते 4 माह में छह लोगों को नदी से बाहर निकाला है।  प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किशोरी के परिजनों से संपर्क कर उन्हें बेटी के आत्मघाती कदम उठाए जाने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों से बातचीत कर किशोरी को उन्हें सुपुर्द कर दिया है।

ये भी पढ़ें -अमेठी में पुलिस ने सीज की ब्लाक प्रमुख की गाड़ी, SHO पर लगे गंभीर आरोप

संबंधित समाचार