अमेठी में पुलिस ने सीज की ब्लाक प्रमुख की गाड़ी, SHO पर लगे गंभीर आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब्लाक प्रमुख ने गाड़ी से सोने की जंजीर-अगूंठी व पैसा निकालने का लगाया आरोप

अमेठी, अमृत विचार। सोमवार को कांग्रेस नेता आशीष शुक्ला के बेटे भेंटुआ ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ला ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उनका ड्राइवर उन्हें रिसीव करने जा रहा था। इसी बीच मौके पर पहुंचे जगदीशपुर एसएचओ ने उसके साथ मारपीट की और उसे लॉकअप में बंद कर गाड़ी को सीज कर दिया। गाड़ी में रखे सोने की जंजीर-अगूंठी समेत नगदी को भी इंस्पेक्टर ने ले लिया।

पूरा मामला जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र पालपुर चौराहा निहालगढ़ के पास का है। जहां सोमवार दोपहर भेटुआ ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ला कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी बीच उन्होंने अपने ड्राइवर को गाड़ी लेकर मौके पर बुलाया और कहा कि उन्हें मतदान करने जाना है। ड्राइवर जब गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद एसएचओ राकेश सिंह ने ड्राइवर की पिटाई कर गाड़ी को थाने ले जाकर सीज कर दिया और ड्राइवर को लॉकअप में बंद कर दिया। मतदान होने के कारण ब्लॉक प्रमुख ने कोई शिकायत नहीं की। 

मतदान समाप्त होने के बाद भेटुआ ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ला ने एसपी अनूप सिंह को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि सोमवार की दोपहर 12 बजे उन्होंने अपने चालक को अपनी गाड़ी लेकर मौके पर बुलाया। कहा कि उन्हें मतदान करने अपने घर जाना है। इसी बीच मौके पर मौजूद जगदीशपुर एसएचओ राकेश सिंह ने गाड़ी की चाबी छीन ली। और जमकर पिटाई करने के बाद ड्राइवर को लॉकअप में ले जाकर बंद कर दिया। उनकी गाड़ी में सोने की चेन, सोने की अंगूठी कुछ दवाइयां और 5 हजार रुपए नगद रखे थे। ब्लॉक प्रमुख ने आरोप लगाया कि वह एक सम्मानित पद पर निर्वाचित हैं। इस घटना से उनके मन और सम्मान को गहरा आघात लगा है। ब्लॉक प्रमुख ने अमेठी एसपी से एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

वही पूरे मामले पर जगदीशपुर एसएचओ राकेश सिंह ने कहा कि बिना परमिशन के उनकी गाड़ी इलाके में घूम रही थी। जिसके बाद उसको सीज कर दिया है। बाकी जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं सभी निराधार हैं।

ये भी पढ़ें -अपने कारखाने से सामने पेशाब करने से रोकने पर मिली धमकी-मुंह में कर ..! घर में कैद हुआ पीड़ित और परिवार

संबंधित समाचार