बरेली: नाबालिग लड़की ने फर्जी टीसी बनाकर रचाई शादी, अब कर रही वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। नाबालिग ने फर्जी टीसी बनाकर आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। इसके बाद हाईकोर्ट में जाकर सुरक्षा की गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने जब लड़की के जन्म प्रमाण पत्र और स्कूल की टीसी निकलवाई तो पता चला कि वह नाबालिग है। इसके बाद पुलिस ने उसके प्रेमी और पिता …

बरेली,अमृत विचार। नाबालिग ने फर्जी टीसी बनाकर आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। इसके बाद हाईकोर्ट में जाकर सुरक्षा की गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने जब लड़की के जन्म प्रमाण पत्र और स्कूल की टीसी निकलवाई तो पता चला कि वह नाबालिग है। इसके बाद पुलिस ने उसके प्रेमी और पिता के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली। अब लड़की वीडियो वायरल कर अपनी जान को खतरा बता रही है।

भोजीपुरा की रहने वाली एक किशोरी को उसी गांव के रहने वाले दूसरी जाति के संजू यादव से प्यार हो गया। दोनों ने घर में शादी की बात कही तो परिवार ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों ने घर से भागकर 20 फरवरी को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद से लड़की का परिवार दोनों को जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान दंपति ने 20 जून को एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने उनकी मदद नहीं की।

26 अगस्त को दंपति हाईकोर्ट में पेश हुए और सुरक्षा की गुहार लगाई। हाईकोर्ट ने बरेली पुलिस को आदेश दिया कि दोनों के आयु प्रमाण पत्र को देखकर आगे की कार्रवाई की जाए। पुलिस ने जब लड़की के आयु प्रमाण पत्र देखे तो पता चला कि वह 17 साल की है। इसके बाद पुलिस ने उसके प्रेमी संजू और उनके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद लड़की ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर सुरक्षा की मांग की है। उसका कहना है कि मायके वाले उसके साथ कोई अनहोनी कर सकते हैं।

“उम्र का फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर नाबालिग लड़की ने प्रेमी से शादी कर ली थी। जांच में वह नाबालिग पाई गई है। इसके बाद लड़की के प्रेमी और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही लड़के को गिरफ्तार किया जाएगा।” -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार