Bareilly News: पिता के लगाए पेड़ों को बेटे ने बेचा, विरोध पर जमकर पीटा...रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक ने यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटकर बेच दिया। इन पेड़ों को उसके पिता ने लगाया था। जब पिता ने पेड़ काटने का विरोध किया तो युवक ने पिता और मां के साथ मारपीट की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना क्षेत्र के मल्हपुर निवासी बुजुर्ग रामचन्द्र ने बताया कि वह पत्नी के साथ नातिन की शादी में शामिल होने शाहजहांपुर गए थे, तभी बेटे महेन्द्र ने उनके खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ काटकर बेच दिए। उन्होंने महेन्द्र से पेड़ों की कीमत 1 लाख 9 हजार रुपये मांगी तो उसने पिटाई कर दी। महेन्द्र जमीन अपने नाम कराने के लिए भी दबाव बना रहा है। 

रमेशचंद्र ने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान से की। एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने महेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: अब कृषक अंश पर ही किसानों को मिलेगा बीज, पहली बार इस व्यवस्था को किया गया लागू

 

 

संबंधित समाचार