बरेली: शोहदे से तंग किशोरी ने की आत्महत्या, एसएसपी के आदेश पर हुई रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बारादरी के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती ने 21 दिन पहले शोहदे से परेशान होकर फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी। बारादरी पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली …

बरेली,अमृत विचार। बारादरी के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती ने 21 दिन पहले शोहदे से परेशान होकर फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी। बारादरी पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बारादरी के मोहल्ला लोधी टोला पुराना शहर निवासी आसिफ ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक आलम उनकी बेटी शबनूर से आए दिन छेड़छाड़ करता था। यही नहीं आरोपी उनकी बेटी पर शादी करने का दबाव बनाता था। आसिफ ने बताया कि जब यह बात उनकी बेटी ने उन्हें बताई तो उन्होंने आलम के परिजनों से शिकायत की थी लेकिन उसके परिजनों पर कोई असर नहीं पड़ा। इससे आरोपी के हौसले और बुलंद हो गए। वह राह चलते शबनूर को परेशान करने लगा। इससे परेशान होकर शबनूर ने 27 सितंबर को घर में फंदे पर लटककर जान दे दी।

पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने इस प्रकरण में थाना बारादरी में शिकायत की थी। तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद वह एसएसपी से मिला। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी आलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार