Bareilly News: चार दिन में मलेरिया के 34 नए मामले आए, संख्या बढ़कर पहुंची 134

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले चार दिनों में मलेरिया के 34 नए मामले सामने आए हैं और संख्या बढ़कर 134 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा मरीज देहात क्षेत्र में पाए गए हैं, जबकि शहर में अभी तक दो ही मरीज मिले हैं।

सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों में भी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अप्रैल के अंत में जहां जिले में मलेरिया के मामले 37 थे तो वहीं मई में इनकी संख्या तेजी से बढ़ी है। देहात में सबसे अधिक 45 मामले बिथरी चैनपुर ब्लॉक में सामने आए हैं। इसके अलावा शेरगढ़ में 26, मीरगंज में 26 और फतेहगंज पश्चिमी में 15 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। 

जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल से जिले में 3200 टीमें घर-घर दस्तक देकर मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं। शहर की तुलना में देहात में मलेरिया के मरीजों की संख्या अधिक हैं। जहां भी मलेरिया के मरीज सामने आ रहे हैं वहां टीमें भेजकर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढे़ं- हेमलता हत्याकांड : पति ही निकला गर्भवती पत्नी का हत्यारा, चरित्र पर शक में दोस्त के साथ मिलकर रची साजिश

 

संबंधित समाचार