लखीमपुर-खीरी: रोटरी क्लब के कार्यक्रम में 160 कृत्रिम हाथ वितरित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। रोटरी क्लब लखीमपुर खीरी और रोटरी क्लब पूना डाउन टाउन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को चिमनी गांव स्थित रोटरी भवन में रविवार को कृत्रिम अंग वितरित किए गए।

रोटरी क्लब ल अध्यक्ष वासिफ खान ने बताया वितरण कार्यक्रम के लिए कुल 160 रजिट्रेशन हुए थे। इन सभी को रविवार को कृत्रिम अंग निशुल्क वितरण करने के साथ इनका उपयोग करने का तरीका बताया गया।

रोटरी क्लब पूना डाउन टाउन मण्डल के मण्डलाध्यक्ष सुनील बंसल ने बताया कि हाथ सहज सरल और मजबूत होने के साथ बेहद काम का हाथ है। इसे लगाना भी बेहद आसान है रोटरी क्लब के सचिव पंकज अग्रवाल रवी भूषण सानी ,डॉ अमर जीत सिंह सलूजा समेत आदि गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। 

ये भी पढे़ं- लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: नेशनल हाइवे पर कार डिवाइडर तोड़ कंटेनर से टकराई... मां, उसके दो बेटों की मौत

 

संबंधित समाचार