लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: नेशनल हाइवे पर कार डिवाइडर तोड़ कंटेनर से टकराई... मां, उसके दो बेटों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जेबी गंज से तीन किमी दूर हुए एक सड़क हादसे में मां और उसके दो बेटों की मौत हो गई और उनके परिवार के ही दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हादसा रविवार की सुबह करीब 11 बजे हुआ। लखनऊ के कूर्मांचल नगर निवासी दिनेश चंद्र उपाध्याय अपनी पत्नी, भाभी और दो बेटों के साथ रुद्रपुर जा रहे थे। उचौलिया थाना क्षेत्र में जेबी गंज से शाहजहांपुर की ओर तीन किमी पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। एक ई रिक्शा को बचाने के चक्कर में उनकी ब्रेजा कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी साइड में जा रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर सीएचसी पसगवां पहुंची, जहां डॉक्टर ने दिनेश चंद्र उपाध्याय की पत्नी विमला उपाध्याय (60), बेटे दीपक उपाध्याय (40) और राजीव उपाध्याय (35) को मृत घोषित कर दिया।

भाभी विमला उपाध्याय (60) पत्नी बुद्धि वल्लभ उपाध्याय और दिनेश चंद्र उपाध्याय को हालसत गंभीर होने पर शाहजहांपुर अस्पताल भेजा गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। बताया जाता है कि कार छोटा बेटा राजीव चला रहा था। ई रिक्शा को बचाने के चक्कर में यह हादसा काल बन गया।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर, बुजुर्ग की झुलसकर मौत

 

 

 

 

संबंधित समाचार