बदायूं: गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

रविवार को गंगा दशहरा के अवसर पर कछला, कटरा सआदतगंज, सहसवान के घाटों पर पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़

बदायूं, अमृत विचार। गंगा दशहरा पर कछला सहित अन्य गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाई। हर-हर गंगे की गूंज के दौरान डुबकी लगाकर उनके द्वारा पूजा-अर्चना की गई। साथ ही दान दक्षिणा दी। बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए। शाम तक स्नान का दौर चलता रहा। सबसे अधिक भीड़ कछला गंगा घाट पर रही। जहां करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। 

घाट पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने भी हालात पर नजर रखी जाती रही।  गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शनिवार की रात से ही शुरु हो गया था। लोग निजी संसाधनों समेत बस और ट्रेन से कछला गंगा घाट पर पहुंच गए थे। रविवार को श्रद्धालुओं ने  ब्रह्म मुहूर्त गंगा में डुबकी लगाई।  श्रद्धालुओं  ने गंगा में डुबकी लगाकर सूर्य को अर्घ्य देकर मां गंगा की पूजा अर्चना की। कई श्रद्धालुओं गंगा में दुग्धाभिषेक भी किया। श्रद्धालुओं ने पुरोहित और संतों से घाट पर ही पूजन कराया।  बच्चों के मुंडन संस्कार कराने वालों की संख्या में सैकड़ों में रही। एसपी वर्मा सीओ आलोक मिश्रा  देखरेख में पीएसी और आसपास थानों के पुलिस फोर्स ने श्रद्धालुओं  की सुरक्षा में लगे रहे।

पुल और रोड पर लगा जाम, पुलिस के छूटे पसीने
गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या की वजह से उझानी कोतवाली पुलिस ने खास इंतजाम किए थे, लेकिन दोपहर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या में इजाफा हो जाने से पुलिस चौकी के आसपास जाम का माहौल बन गया। पुल से लेकर चौराहे तक दर्जनों वाहन फंस गए। आवागमन शुरू कराते वक्त पुलिस कर्मियों का भी पसीना छूट गया। इस बीच, कासगंज की ओर से निकले भारी वाहनों को पुलिस ने जाम के दौरान कछला पुल पर रोक लिया। वितरोई मोड़ और मुजरिया चौराहे पर भी ट्रकों को रोके रखा गया।

WhatsApp Image 2024-06-16 at 7.11.08 PM (1)     

गोताखोरों ने स्टीमर से श्रद्धालुओं पर रखी नजर      
दशहरा पर श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान गहराई वाले स्थानों पर जाने से रोकने और आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोर लगाए गए थे। साथ ही थाना पुलिस को भी तैनात किया गया था। गोताखोरों द्वारा स्टीमर के माध्यम से गंगा में स्नान कर रहे लोगों पर नजर रखी जाती रही।

WhatsApp Image 2024-06-16 at 7.11.08 PM

मीना बाजार में लोगों ने खरीदारी
गंगा दशहरा के अवसर पर कछला गंगा घाट पर मीना बाजार सजा रहा। जहां स्नान करने आए श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। महिलाओं ने सौन्दर्य प्रसाधन की वस्तुओं को खरीदा। वहीं बच्चों ने खिलौने आदि खरीदे। चाट पकौड़ी का भी उनके द्वारा आनन्द लिया गया।

WhatsApp Image 2024-06-16 at 7.11.07 PM (1)

अटेना घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
उसहैत,अमृत विचार: गंगा दशहरा पर अटेना गंगा घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्थान किया। अटेना के साथ कटरा, भुंडी गंगा घाट पर भी लोग स्नान करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करने के बाद दान पुण्य किया। इसके बाद हवन पूजन भी करा गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करने के बाद कालसेन बाबा के मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। तथा शीतल पेय पदार्थ का भी वितरण किया। इधर गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत गोताखोर सक्रिय रहे। उनके द्वारा लोगों को गहरे पानी की ओर जाने से रोका जाता रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ गंगा घाट का निरीक्षण करते रहे।

ये भी पढे़ं- बदायूं: सुबह टहलने गए छात्र की कार की टक्कर से मौत, एक घायल...परिवार में कोहराम

संबंधित समाचार