प्रयागराज में मतदान शुरू, भीषण गर्मी में दिखा मतदाताओं में उत्साह
नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। शनिवार को छठवें चरण का मतदान शुरु हो गया। भीषण गर्मी में भी मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान शुरु होने के पहले ही सुबह से मतदान करने वाले मतदाताओं की कतार लग गई। लोगों ने बातचीत में बताया कि गर्मी के कारण लोग ठंडे मौसम में सुबह-सुबह मैदान के लिए निकले। नगर निगम के वार्ड संख्या एक के डांडी प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र में सुबह सात बजे ही सैकड़ों लोगों की कतार लग गई थी। दरियाबाद के बूथों पर भी सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली।
बूथों के बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा
लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए गौर जनपद से मंगाई गयी पुलिस फोर्स को कड़ी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया। बूथों पर मोबाइल को वर्जित कर दिया गया। बूथ पर प्रत्याशी और उनके समर्थकों के ओहुँचने पर भी पूरी तरह से पाबंद लगाई गयी।
पौन घंटे बाद शुरु हुआ मतदान
नैनी के बूथ संख्या तीन का ईवीएम मशीन नहीं चला। किसको लेकर काफी देर तक लोग परेशान रहे। करीब पौन घंटे बाद मशीन को बदलकर मतदान शुरू कराया गया। तब तक मतदाताओं की लंबी कतार लग गई थी।
