बदायूं: दातागंज मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, महिला की मौत

हादसे में बच्चे समेत तीन घायल, पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती

बदायूं: दातागंज मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, महिला की मौत

विजय नगला, अमृत विचार। बदायूं-दातागंज मार्ग पर थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव फरीदपुर के पास टेंपों अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। टेंपो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की टेंपो सवार लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। 

कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर निवासी रिजवान पुत्र मकसूद टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। शनिवार दोपहर वह सवारियों को लेकर बदायूं से दातागंज जा रहे थे। बदायूं-दातागंज मार्ग पर थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव फरीदपुर के पास टेंपो अनियंत्रित हो गया। रिजवान टेंपो पर नियंत्रण खो बैठे और टेंपो खंती में जा घुसा और खंती में जाकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में टेंपो चालक रिजवान, कस्बा दातागंज के मोहल्ला परा निवासी बिलासो देवी (55) पत्नी रामपाल, बबली पत्नी अवनीश और बच्चा सूर्यांश पुत्र मुकेश घायल हो गए। 

मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान और राहगीर टेंपो के पास पहुंचे। टेंपो सवारों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मूसाझाग पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान बिलासो देवी की मौत हो गई जबकि तीनों घायलों को भर्ती किया गया है। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों को सूचना देकर शव मोर्चरी में रखवा दिया।

ये भी पढ़ें- बदायूं: डिजिटल होगा अमृत सरोवर का डाटा, बनेगी डायरी