Kannauj Accident: स्कॉर्पियो निचली गंग नहर में गिरी...चाचा-भतीजे की मौत, शादी में शामिल होने जाते समय हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

कन्नौज, अमृत विचार। फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने जाते समय स्कॉर्पियो निचली गंग नहर में गिर गई। हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में जांच पड़ताल शुरू की। 

छिबरामऊ कोतवाली के दीपकपुर गांव निवासी राहुल शाक्य (30) लंकुश लाल शाक्य गांव निवासी भतीजे अवनीश (26) भोजपाल शाक्य के साथ सौरिख थाना क्षेत्र के फूल राजपुर फुफेरी बैंक संगीता की शादी में शामिल होने स्कॉर्पियो से जा रहे थे। 

तभी कंसुआ गांव के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर निचली गंग नहर में गिर गई। हादसे में चाचा भतीजे की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जेसीबी व गोताखोरों के मदद से शवों को बाहर निकलवाकर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की उमड़ पड़ी।

ये भी पढ़ें- कानपुर: शहर के टॉप टेन अपराधियों के घर पुलिस की छापेमारी, कारतूस-तमंचे मिले

संबंधित समाचार